Friday, 15 March 2019

याद

                   याद
हर पल हर दिन 
तेरी याद आती है ।

गुजर गए कई  महीने, 
अब तक हम नही मिले,
हर पल जो तेरे साथ बिताए थे,
बार-बार वह याद आते है।।

पूछती रहती हू रोज
भगवान से,
मिलेंगे कब हम,
एक दूसरे से।

क्या करू इस दिल का
जो बार-बार तेरी याद 
दिलाता है,
बार-बार तुझसे मिलने का
जिक्र करता है।

कभी-कभी लगता है 
सब किस्मत पर छोड दू,
लेकिन यह याद है 
जो मुझे बेबस कर देती है।

हर पल हर दिन 
तेरी याद आती है।